जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सरकारी कुंए की हुई सफाई
आज निकलेगी कलश यात्रा एवं प्रतियोगिता
सरकारी कुएं की सफाई और संवर्धन
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड एक में स्थित श्री मठारदेव महाराज वार्ड के सरकारी कुएं पर सफाई का
कार्य नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद छाया अतुलकर, भीम बहादुर थापा, और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम की उपस्थिति में किया गया। इस
दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने कुएं के भीतर उतरकर खरपतवार, झाड़ियां काटकर साफ सफाई कीं और पानी में गिरे कचरे को हटाया गया।
इस मौके पर नगर पालिका
अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि यह कुआं वर्षों से नगर के लोगों के लिए जल का
महत्वपूर्ण स्रोत रहा है, इसलिए इसका संरक्षण और संवर्धन अत्यावश्यक है। मुख्य नगर
पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने कुएं में लोहे की जाली लगाने और रंग-रोगन करने
के निर्देश भी दिए।
नगर पालिका का सतत
प्रयास
नगर पालिका सारनी
द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य न केवल जल स्त्रोतों का संरक्षण करना है, बल्कि नागरिकों में जल के महत्व के प्रति जागरूक करना है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के अन्य जल
स्त्रोतों की भी सफाई और अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, साथ ही जलावर्धन योजना के नलों से पानी के अपव्यय पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
आज कलश यात्रा और प्रतियोगिताएं
जल गंगा संवर्धन अभियान के अगले चरण के रूप में रविवार, 9 जून को प्रातः 8.30 बजे से गायत्री मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही, अपरान्ह 4 बजे से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में 'जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुर्नजीवन' विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं में सभी आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, और विजेताओं को आगामी 16 जून को छठ पूजा घाट पर अभियान के समापन के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
जल संवर्धन की शपथ
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों को जल संवर्धन और संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी कमलेश पटे, उपयंत्री रविंद्र वराठे, और वार्ड के कई नागरिक भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
जल संवर्धन का संदेश
जल गंगा संवर्धन अभियान सारनी नगर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नगर पालिका सारनी जल के महत्व को समझाने और इसे बचाने के प्रयासों को प्रोत्साहित कर रही है।
0 टिप्पणियाँ