Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Monsoon knocks in Madhya Pradesh: 18 जून तक पहुंचने की संभावना, कई जिलों में बारिश की चेतावनी।

       मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक 

18 जून तक पहुंचने की संभावना, कई जिलों में बारिश की चेतावनी



भोपाल, मध्‍यप्रदेश। इन दिनों मध्यप्रदेश कही बारीश तो कही आंधी की आंख मिचौली का सिलसिला बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि मानसून की घडी नजदीक आ चुकी है। वही महाराष्ट्र के कई हिस्सों को कवर करने के बाद, मानसून अब मध्यप्रदेश की सीमा के करीब पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार, प्रदेश में मानसून 18 जून तक प्रवेश कर सकता है। मानसून का आगमन राज्य के दक्षिणी हिस्सों से होगा। मानसून की गति को प्रभावित करने वाले कई कारक वर्तमान में सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की मानसूनी शाखाएं इस समय कमजोर हो गई हैं, जिससे मानसून की एंट्री में 4 से 5 दिन का विलंब हो सकता है। हालांकि, इसके बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून के पहले बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं।

आकाशीय बिजली और तूफान की चेतावनी

  गुरुवार को गुना, सीहोर समेत कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि रात के समय इंदौर और भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजगढ़, गुना, देवास, खरगोन, खंडवा के ओंकारेश्वर, इंदौर, अनूपपुर के अमरकंटक में आकाशीय बिजली गिरने और मध्यम तूफान की संभावना जताई है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां बिजली गिरने की अधिक संभावना है।

भोपाल सहित अन्य जिलों में मौसम का हाल

  भोपाल के बैरागढ़ और सीहोर में आकाशीय बिजली के साथ हल्की गरज और बारिश होने की संभावना है। बैतूल, आगर, दक्षिण उज्जैन, अशोकनगर, शाजापुर, बड़वानी, श्योपुरकलां, दक्षिण-पश्चिम शिवपुरी, उत्तर-पूर्व विदिशा, बुरहानपुर, धार के मांडू, डिंडोरी, सिवनी, दक्षिण-पूर्व उमरिया, पश्चिम मंडला, दक्षिण-पूर्व सागर और दक्षिण दमोह में रात के समय मौसम बदल सकता है।

    शाम के बाद भोपाल, विदिशा, देवास, नीमच, सीहोर, खरगोन के महेश्वर, इंदौर, शाजापुर, खंडवा के ओंकारेश्वर, पांढुर्णा, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, उदयगिरि, राजगढ़, अलीराजपुर, धार, सागर, दमोह, अनूपपुर के अमरकंटक, रायसेन और बड़वानी जिलों में भी मौसम बदलने की संभावना है।

सावधानी बरतने जरूरत

  मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली और तूफान से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले स्थानों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए यात्रा करते समय सतर्क रहें और मौसम की जानकारी पर ध्यान दें। मध्यप्रदेश में मानसून के आगमन के साथ ही मौसम में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ